मिरज की समृद्ध संगीत परंपरा में अपनी दीर्घकालीन कला साधना से अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ गायक पं. ह.भ.प. ऋषिकेश हरेरामपंत बोडस के अमृत महोत्सवी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस समारोह का विशेष आकर्षण होंगे सुप्रसिद्ध गायक पं. अजित कडकडे, जो अपने सुमधुर स्वरों में अभंग एवं नाट्यगीतों की प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रत्येक प्रस्तुति के साथ श्रीगुरु चैतन्यमहाराज देगलूरकर अपने रसपूर्ण एवं अर्थपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से उन रचनाओं का भावार्थ और आध्यात्मिक मर्म श्रोताओं के सामने प्रस्तुत करेंगे।
अभंगों में समाहित भक्तिभाव, नाट्यगीतों का भावार्थ और उनके पीछे छिपे गूढ़ विचारों का सुंदर विवेचन देगलूरकर महाराज की ओजस्वी एवं प्रवाहपूर्ण वाणी से सुनने को मिलेगा।
एक ओर पं. अजित कडकडे के भावपूर्ण सुरों की मधुरता, तो दूसरी ओर चैतन्यमहाराज का विचारसमृद्ध निरूपण!
यह आयोजन केवल संगीत सुनने का अवसर नहीं, बल्कि उसके शब्दों, भावों और आध्यात्मिक अर्थों को गहराई से समझने एवं आत्मसात करने का एक दुर्लभ संगीतमय अनुभव होगा।
इसी अवसर पर मिरज की सांगीतिक विरासत को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पं. ह.भ.प. ऋषिकेश हरेरामपंत बोडस का श्रीगुरु चैतन्यमहाराज देगलूरकर के शुभहस्तों भावपूर्ण सम्मान एवं सत्कार किया जाएगा। इस भव्य समारोह को संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति से मिलेगा आध्यात्मिक वैभव! इस पावन अवसर पर ह.भ.प. गुरुनाथ महाराज कोटणीस, सांगली, ह.भ.प. बजरंग झेंडे महाराज, विजयनगर ह.भ.प. दीपक महाराज केळकर, सांगली, गु.भ.प. श्री हृषीकेशानंद बाबामहाराज, दत्तवाड इन आदरणीय संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके पावन सान्निध्य से इस समारोह को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्राप्त होगी। रविवार, 29 नवंबर 2026 दोपहर 4:30 बजे बालगंधर्व नाट्यमंदिर, मिरज प्रवेश बिलकुल निःशुल्क है इस कार्यक्रम के आयोजक है श्रीराम सेवा संस्था, मिरज एवं संगीताचार्य काणेबुवा फाउंडेशन। मिरज की समृद्ध संगीत परंपरा पर गर्व करने वाले प्रत्येक संगीत प्रेमी के लिए यह समारोह विशेष महत्व रखता है। संत-संगति का पुण्यलाभ, शास्त्रीय संगीत का आनंद और एक वरिष्ठ कला साधक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर—ये तीनों अनमोल अनुभव एक ही मंच पर प्राप्त करने के लिए आप सभी से सपरिवार एवं मित्र-परिवार सहित इस समारोह में अवश्य उपस्थित रहने का सादर आग्रह है।