कार्तिकी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित ‘पर्यावरण की वारी, पंढरी के द्वार’ कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने सहभागिता की।
इस दौरान कीर्तन का आनंद लेते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के सांगली जिला प्रमुख प्रा. मोहन वनखंडे ने एक साथ फुगड़ी खेली। वारकरी परंपरा की भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर नजारा इस अवसर पर देखने को मिला।
राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच एकनाथ शिंदे वारकरी संप्रदाय की परंपरा और संतों के विचारों से जुड़े इस भक्तिमय आयोजन में पूरी तरह रमते नजर आए।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विठ्ठल भक्ति का जयघोष और वारकरी संस्कृति का उत्साह—इन सबके संगम में रंगी फुगड़ी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बनी।