नानपारा बहराइच ..गरीब मरीजों को राहत देने की पहल, डॉक्टरों और कर्मचारियों को चेतावनी; शिकायत सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई।
बहराइच। सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचने वाले गरीब मरीजों को अब बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। मरीजों को सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं का लाभ दिलाने और बाहर की दवाइयां लिखने की शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बहराइच ने बड़ा आदेश जारी किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से 20 नवंबर 2026 को जारी आदेश में जनपद के समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों एवं अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि OPD कक्ष और चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर बड़े-बड़े सूचना पट लगवाए जाएं। इनमें स्पष्ट रूप से लिखा हो कि यदि किसी चिकित्सक या अस्पताल कर्मचारी द्वारा बाहर की दवा लिखी या मंगाई जाती है तो इसकी शिकायत मोबाइल नंबर 8005192637 पर करें।
बहराइच CMO का बड़ा आदेश: अब सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
बहराइच CMO का बड़ा आदेश: अब सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
23 November 2026
•
Mohammad Sayeed
•
1 Min Read
•
19 Views
Published:
23 November 2026, 11:37 AM
Last Updated:
23 November 2026, 02:55 PM
M
By Mohammad Sayeed
Nanpara, Bahraich Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.
Related Articles
नानपारा में 16 नवंबर को आयोजित होगा राहत डे और मुशायरा
13 Nov 2026
•
317
मेला ककोडा जनपद बदायूँ
11 Nov 2026
•
149