📰 SATYARATH NEWS | शिक्षा समाचार | हिमाचल प्रदेश
कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर
मेधावी विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति का अवसर, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर करें आवेदन
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM-USP) के अंतर्गत Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, नए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 में नई छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। वहीं, वर्ष 2022, 2023 और 2024 में छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को भी निर्धारित तिथि तक नवीनीकरण (Renewal) आवेदन करने का अवसर दिया गया है।
बोर्ड द्वारा मार्च 2026 की परीक्षा के टॉप 20 प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न वर्गों के कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं:
- सामान्य वर्ग (General): 423 अंक
- अनुसूचित जाति (SC): 410 अंक
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 416 अंक
- अनुसूचित जनजाति (ST): 414 अंक
- दिव्यांग वर्ग (Disable): 399 अंक
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध योजना के दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा पात्रता संबंधी सभी शर्तों की जांच करें।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन एवं संबंधित जानकारी National Scholarship Portal की वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर उपलब्ध है।
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के दूरभाष नंबर 01892-242139 पर संपर्क कर सकते हैं।
SATYARATH NEWS | शिक्षा, जागरूकता और जनहित की खबरें।