मिरज शहर के किसान चौक क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को मिरज शहर पुलिस ने हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो धारदार लोहे के कोयते और एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने हथियारों के साथ करीब 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत की KTM Duke मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को अपराध प्रकटीकरण शाखा को गोपनीय सूचना मिली थी कि किसान चौक क्षेत्र में दो युवक स्पोर्ट्स बाइक पर संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं और उनकी कमर में धारदार कोयते हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने किसान चौक परिसर में कार्रवाई करते हुए उबेद निसार शेख (उम्र 19 वर्ष) और साबीर नन्हेसाब बेपारी (उम्र 20 वर्ष) को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो लोहे के धारदार कोयते और एक धारदार चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा करीब 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत की KTM Duke मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
इस मामले में मिरज शहर पुलिस थाने में भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच मिरज शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।
मिरज में दो युवकों से धारदार हाथियार बरामत
मिरज शहर पुलिस की किसान चौक में कार्रवाई; KTM Duke बाइक सहित हथियार जब्त
18 August 2026
•
सुधीर गोखले
•
2 Min Read
•
103 Views
Published:
18 August 2026, 04:25 PM
Last Updated:
27 October 2026, 01:11 AM
�
By सुधीर गोखले
मिरज, Sangli MaharashtraPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.