स्लोगन -मैनपुरी में दबंगों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा
जनपद मैनपुरी
रिपोर्टर अरुण कुमार
मो-9761113671
एंकर -मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र से दबंगई की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है
बीओ -पूरा मामला बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम भीमनगर, मोटा रोड का है। पीड़ित रिंकू पुत्र स्वर्गीय रामनरेश सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 25 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके मौसेरे भाई ऋषि प्रताप सिंह अपने घर पर थे। तभी गांव के कुछ लोग एकजुट होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।पीड़ित के मुताबिक, बीच-बचाव करने आए भाई अजीत सिंह को भी दबंगों ने पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने ऋषि प्रताप सिंह को बेरहमी से पीटने के बाद जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी, लेकिन मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।घायल को पहले बेवर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। अब देखना होगा कि पुलिस दबंगों पर क्या कार्रवाई करती है।
BYTE - 1: अजीत सिंह (पीड़ित का भाई)
BYTE - 2: पड़ोसी (प्रत्यक्षदर्शी) नितिन कुमार